बड़ौत: दिल्ली से चोरी की गई बाइक के साथ रमाला निवासी आरोपी को रमाला पुलिस ने किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Apr 20, 2025 रमाला पुलिस से रविवार शाम करीब 7:45 बजे मिली जानकारी के अनुसार रमाला पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से दिल्ली से चोरी की हुई एक बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी विशाल पुत्र विनय कुमार निवासी रमाला के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।