बड़ौत: कुरड़ी गांव में गाली-गलौज कर धमकी देने के मामले में आरोपी आकाश को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Apr 21, 2025 छपरौली पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 1:15 बजे बताया कि 18 अप्रैल को छपरौली थाने पर कुरड़ी निवासी मनोहर लाल ने तहरीर दी कि आरोपी आकाश ने तमंचा लहराते हुए गाली गलौज की व जान से मारने की धमकी दी। छपरौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में वांछित आरोपी आकाश पुत्र राजेंद्र निवासी गांव कुरड़ी को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया।