बड़ौत: बड़ावद निवासी एक आरोपी को चेकिंग के दौरान बिनौली पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Apr 21, 2025 बिनौली पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर सहित एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे बताया कि आरोपी नीरज पुत्र वीरसैन निवासी गांव बड़ावद के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।