अजयगढ़: तुलापुर में खेरापति माता के मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, मूर्ति, घंटे और लोहे की सांग चोरी
Ajaigarh, Panna | Oct 17, 2026 पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव में खेरापति माता के धार्मिक स्थल पर चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर माता की पत्थर की मूर्ति, 16 से 17 घंटे और 10 से 11 लोहे की सांग चोरी कर ले गए। चोरी गई सामग्री की कीमत करीब 18 हजार रुपये बताई गई है। जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर को ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल की सफाई की थी। उस समय सभी सामग्री वहां मौज