बोरियो: बड़ा तौफिर पंचायत में झामुमो बूथ कमेटी का गठन किया गया
रविवार के अपराह्न बड़ा तौफिर पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बूथ कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यकारणी सदस्य मोहम्मद रिजवान अंसारी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे । बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने तथा पंचायत स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय करने पर चर्चा की गई। बैठक में झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।