कांके: रांची के रातु थाना क्षेत्र स्थित गोकुल नगर से गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 30, 2024 रांची के रातु थाना क्षेत्र स्थित गोकुल नगर में पुलिस ने छापेमारी करते हुए गांजा के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के नाम गौतम कुमार और घीरज कुमार बताया जा रहा हैं। दोनों बिहार के नवादा जिले के रहने वाले हैं।