कांके: सत्य की हुई जीत : जमानत बरकरार रखने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सीएम हेमंत सोरेन
Kanke, Ranchi | Jul 29, 2024 सीएम हेमंत सोरेन ने जमानत बरकरार रखने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा सत्य की जीत हुई है। साथ ही सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जिस तरह सोरेन परिवार को बदनाम किया गया वह बेहद दुखद था। उन्होंने कहा कि हमें न्यायपालिका पर हमेशा भरोसा था और आज वह विश्वास सही साबित हुआ है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग बेवजह न्यायालय का समय जाया करते हैं।