कांके: स्थायीकरण सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर झारखंड विधानसभा के पास धरने पर बैठा रसोइया संयोजिका संघ
Kanke, Ranchi | Jul 29, 2024 झारखंड विधानसभा के पास स्थायीकरण सहित पांच सूत्री मांग को लेकर रसोईया संयोजिका संघ धरने पर बैठी हैं। रसोईया संयोजिका संघ का कहना है कि सरकार ने हमारी मांगों को पूरा करने का वादा किया था, इसको लेकर लिखित समझौता भी हुआ था, लेकिन आज तक हमारी मांग को पूरा नहीं किया गया है।