पकड़ी दयाल: चैता में विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग में एक घर जलकर हुआ राख, 6 लाख की संपत्ति का हुआ नुकसान
पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के चैता पंचायत के वार्ड नंबर 5 में बीती रात शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एक नवविवाहिता की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना में करीब छह लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार पीड़ित जयसी लाल शाह का परिवार रात में खाना खाने के बाद सोया हुआ था। इसी दौरान अचानक घर में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।