Public App Logo
कच्ची दीवार बनी काल, 22 वर्षीय ज्योति की दर्दनाक मौत 💔 | मलबे में दबा पूरा परिवार नवाबगंज के मोहल्ला चांदनी में मंगलवार तड़के करीब 4 बजे उस समय चीख-पुकार मच गई, जब सोते समय कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में परिवार के कई सदस्य मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर सभी को बाहर निकाला, लेकिन 22 वर्षीय ज्योति पुत्री नरेश चंद को बचाया नहीं जा सका। निजी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 💔 परिवार की सबसे छोटी बेटी थी ज्योति, उसकी मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सबसे दर्दनाक बात यह है कि परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान स्वीकृत हुआ था और निर्माण कार्य भी चल रहा था। पक्का आशियाना बनने से पहले ही पुराने कच्चे मकान की दीवार ने परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। एक तरफ बन रहा था पक्का आशियाना, दूसरी तरफ कच्ची दीवार ने छीन ली जिंदगी। #नवाबगंज #फर्रुखाबाद #दर्दनाकहादसा #कच्चामकान #दीवारगिरी #ज्योति #हादसा #ब्रेकिंगन्यूज #FarrukhabadNews #LatestNews - Amritpur News