Public App Logo
🚜 झपकी ने पलटा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला अमृतपुर। थाना अमृतपुर क्षेत्र के गूजरपुर पमारान पुलिया के निकट मंगलवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब कांवड़ चढ़ाकर घर लौट रहे ट्रैक्टर चालक को अचानक झपकी आ गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली गहरी खाई में पलट गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर कमरापुर, थाना मिर्जापुर निवासी मूलचंद पुत्र जय सिंह चला रहे थे। ट्रैक्टर थाना अमृतपुर क्षेत्र के नयागांव हुसैनपुर से गोला गोकर्णनाथ गया था। शाम करीब 5 बजे वापस लौटते समय गूजरपुर पमारान पुलिया के पास चालक को झपकी आने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटा। हादसे के समय ट्रैक्टर पर चालक समेत करीब पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं। गनीमत रही कि सभी बाल-बाल बच गए। चालक मूलचंद को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को खाई से निकलवाकर वहां से चले गए। कहते हैं हादसा बताकर नहीं आता… एक छोटी सी झपकी ने आज कई जिंदगियों को खतरे में डाल दिया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। 🙏 #अमृतपुर #फर्रुखाबाद #गूजरपुरपमारान #सड़कहादसा #कांवड़ #ट्रैक्टरहादसा #बालबालबचे #Farrukhabad - Amritpur News