सारठ: अरांय निवासी ने 4 लोगों पर घर में आग लगाने का मामला दर्ज कराया, पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करेगी
अरांय निवासी सीटन राउत ने गांव के 4 नामजद पर घर में आग लगाकर पूरा घर व हजारों का समान जलाकर राख कर देने का FIR दर्ज कराया है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे पथरड्डा ओपी में दर्ज FIR में पीड़ित ने आरोपियों पर पूर्व में भी घर में आग लगाने व घर वालों को जिंदा जलाने की धमकी देने और फिर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है