बखरी: बखरी प्रखंड में चंद्रभागा नदी पर पुल निर्माण की उम्मीद जगी, सर्वे कार्य शुरू
बखरी प्रखंड के बभईन और निशाहरा के बीच चंद्रभागा नदी पर पुल बनने की आस जगी है। शुक्रवार को इस कार्य हेतु सहायक अभियंता राकेश कुमार सर्वेयर रितेश कुमार के द्वारा सर्वे का कार्य प्रारंभ किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जल्द कार्य प्रारंभ किया जाएगा। गौरतलब हो कि विधायक सूर्यकांत पासवान ने ग्रामीणों से पुल बनाने का वादा किया था ।