बखरी: नगर परिषद बखरी की पार्षद अनिता देवी ने ठंड में अपने निजी कोष से सैकड़ों जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल वितरित किए
नगर परिषद बखरी की पार्षद अनीता देवी ने ठंड में सैकड़ों जरूरत मंद बुजुर्गों के बीच अपने निजी कोष से बुधवार को दोपहर करीब दो बजे कम्बल वितरण कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर पार्षद अनीता देवी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि "नव वर्ष के पहले दिन हम सभी को एक-दूसरे की मदद करने का संकल्प लेना चाहिए।