बखरी: लौछे बखरी के स्वास्थ्य उप केंद्र में इम्युनाइजेशन कार्नर का हुआ उद्घाटन
बखरी प्रखंड के ग्राम पंचायत राज बागवान के अंतर्गत स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र लौछे में इम्युनाइजेशन कार्नर का उद्घाटन शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे स्थानीय मुखिया योगेंद्र राय और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दीपक कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह पहल सरकार की योजना के तहत की गई है।