बखरी: मारपीट और छेड़छाड़ मामले के अभियुक्त के घर बखरी पुलिस ने चिपकाया नोटिस
एक महिला के साथ मारपीट व छेड़छाड़ मामले के अभियुक्त लंबे समय से फरार आरोपी के घर पर रविवार को दोपहर करीब तीन बजे बखरी पुलिस ने इस्तेहार चिपकाया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर फैसल अहमद अंसारी ने बताया कि बागवन निवासी मो अहमद मरहूम के पुत्र मो जैनूल के घर पर कोर्ट के आदेशानुसार इस्तेहार चिपकाया गया है।