बखरी: बगरस चौक में सड़क दुर्घटना, किशोर की मौत से मचा कोहराम
बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरस चौक स्थित पीडब्ल्यूडी सड़क पर गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे सड़क दुर्घटना में एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद परिजनों में कोहराम मर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खगड़िया जिला अंतर्गत अलौली थाना क्षेत्र के मोराघाट निवासी चुन चुन साह के पुत्र देवराज कुमार को बगरस चौक स्थित एक स्कॉर्पियो ने जोरदार ठोकर मार किया।