बखरी: भाकपा अंचल कमिटी की बैठक बखरी में आयोजित
पार्टी द्वारा निदेशित जनवरी माह जनसंगठन के निर्माण का माह होगा। पार्टी सदस्यता का लेवी नवीकरण समाप्त किये जाने के उपरांत जनवरी माह में जनसंगठन को नए सिरे से सदस्यता कर यूनिट गठन किया जाय।उक्त बातें सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे भाकपा अंचल कमिटी की बैठक को सम्बोधित करते हुए सीपीआई के बखरी अंचल प्रभारी राजेन्द्र सहनी ने कहा।