मवाना: मवाना के हस्तिनापुर रोड पर परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों पर जानलेवा हमला, तमंचे से फायरिंग करने का आरोप
Mawana, Meerut | Feb 19, 2026 गुरुवार को शाम 5:00 बजे परीक्षा देने के बाद वापस लौट रहे हस्तिनापुर निवासी छात्रों के ऊपर तमंचे से फायरिंग करने के बाद लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है घायल छात्रों के परिजनों ने मवाना थाने पर मामले की तहरीर दी है पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गईहै।