गुना: उमरी में जिंद बाबा के चबूतरे पर जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, ₹5,550 और दो मोटरसाइकिल जब्त
Guna, Guna | May 28, 2026 गुना जिले में म्याना थाना की उमड़ी पुलिस चौकी ने उमरी गांव में जिंद बाबा के चबूतरा पर जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ा है। 28 मई को चौकी प्रभारी बुंदेल सिंह सुनारिया ने बताया, 27 मई शाम को कार्यवाही की, घेराबंदी कर 6 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। मौके से ₹5,550 नगदी ताश की गड्डी और दो बाइक सहित कुल ₹1.50 लाख का मसरूका जप्त किया। मामला दर्ज किया है।