कटिहार: पहाड़पुर गांव के वृद्ध दंपति ने एसपी से की शिकायत, बेटे-बहू द्वारा प्रताड़ना का आरोप
शुक्रवार की दोपहर 1 बजे एक वृद्ध दंपति एसपी कार्यालय पहुंचे हुए थे। जहां उनके द्वारा एसपी वैभव शर्मा को आवेदन देखकर गुहार लगाया गया है। मामले के बारे में वृद्ध कनसी शर्मा ने बताया कि उनके तीन पुत्र है। जिसमें बड़ा पुत्र चंदन कुमार अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है और उनके दो बेटे और बहू उनके साथ रहते है। उनके बड़े पुत्र और बहू सारी जमीन उनके नाम लिखने कह रहे है।