कटिहार: कटिहार में साइबर अपराधियों ने एक शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट कर 3 लाख रुपए ठगे, साइबर थाना अध्यक्ष ने दी जानकारी
शुक्रवार की दोपहर 3 बजे साइबर थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने डिजिटल अरेस्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब साइबर अपराधी डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी कर रहे है। कटिहार के रहने वाले एक टीचर को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर 3 दिन के अंदर तीन लाख रुपए ठग लिए। जिसका मामला साइबर थाना में दर्ज कराया गया है।