लोहारू: चौ०बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय लोहारू में इतिहास विभाग की ओर से जलियांवाला बाग हत्याकांड पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन
Loharu, Bhiwani | Feb 21, 2024 आज स्थानीय चौ० बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय लोहारू में स्नातकोत्तर इतिहास विभाग की ओर से जलियांवाला बाग हत्याकांड पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में डॉ० राजेश कुमार, निदेशक भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली रहे। प्राचार्य डॉ० मुकेश कुमार चहल ने डॉ० राजेश कुमार का महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया।