लोहारू: गाय के बछड़े को डंडे से पीटकर मारने के मामले में पुलिस ने किया एक पर केस दर्ज
Loharu, Bhiwani | Feb 21, 2024 उपमंडल की ग्राम पंचायत फरटिया केहर के एक व्यक्ति द्वारा गाय के बछड़े को डंडे से पीट पीटकर मारने का मामला संज्ञान में आया है। गौ उपचार केंद्र कुड़ल में में कार्य करने वाले कुशल ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।