प्रदेश की योगी सरकार में न्याय आपके द्वार की नीति धरातल पर दिख रही है। ताजा मामला झांसी के सीपरी बाजार का है, जहां की निवासी रागिनी मिश्रा ने प्रशासन की कार्यशैली और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन की जमकर सराहना की है। रागिनी मिश्रा की लहरगिर्द स्थित आराजी संख्या 433 की जमीन का सीमांकन नाप लंबे समय से अटका हुआ था।