सवाई माधोपुर 21 जून 2026 को जिले में आयोजित होने वाली री-नीट यूजी-2026 परीक्षा पूर्व की भांति पूरी तरह सख्ती के घेरे में है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है । किसी भी प्रकार से अव्यवस्था अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के 6 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2,222 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के 300 मीटर के दायरे में नो-एंट्री जोन लागू रहेगा, जहां अनाधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही एवं भीड़ जुटाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। जिला कलेक्टर कानाराम एवं पुलिस अधीक्षक जैष्ठा मैत्रेयी आदि ने देखी व्यवस्था।