📰 आज के समाचार पत्रों में औरंगाबाद जिले की प्रमुख खबरें
🔹 राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुए राजकुमार प्रसाद गुप्ता — मदनपुर के सलैया राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान।
🔹 परिसंपत्तियों के सुदृढ़ीकरण की पहल — जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायतवार आवश्यक आधारभूत संरचनाओं एवं विकास योजनाओं के चयन की प्रक्रिया तेज।
🔹 पंचायत परिसीमन कार्य का निरीक्षण — जिलाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के निर्देश पर बेला पंचायत में EB Wise Data की प्रविष्टि कार्य की समीक्षा।
🔹 भारी वर्षा एवं जलजमाव पर प्रशासन की नजर — जिलाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार रफीगंज के प्रभावित गांवों का अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
🔹 बाल श्रम के विरुद्ध विशेष अभियान — जिले में 03 बाल श्रमिक मुक्त, नियोजकों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू।
🔹 मदनपुर में केशहर नदी पर बनेगा पुल — ग्रामीणों की सुविधा और आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।
#Aurangabad #NewsUpdate #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Aurangabad, Bihar | Sep 6, 2026