नरकटिया: अजगरवा में दो पक्षो के बीच हुई विवाद मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के 3-3 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी
दो पक्षो के बीच अजगरवा मे बुधवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनो पक्षो के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं दोनो पक्षो से तीन-तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि शेख मुस्लिम, सरफराज, नौशाद, मुकेश,राजेश व राकेश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।