जखनिया: 10 साल पुराने मुकदमे में बड़ा एक्शन, बहरियाबाद पुलिस ने 2 NBW वारंटियों को दबोचा
गाजीपुर के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के करीब 10 साल पुराने मुकदमे में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। अभियान के तहत बहरियाबाद पुलिस ने दो NBW वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार वारंटियों की पहचान दिवाकर और आनंद के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव के निवासी बताए गए हैं।