Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
महाराष्ट्र

Bihar news : चार शिक्षकों के भरोसे चल रहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय मटियरिया, निरीक्षण में मिली कई अनियमितताएं। मैनाटाड़ प्रखंड क्षेत्र की मटियरिया पंचायत भवन परिसर स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मटियरिया में शनिवार को प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष विक्रमा चौधरी के निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। विद्यालय में आठ शिक्षक पदस्थापित होने के बावजूद मात्र चार शिक्षक ही उपस्थित मिले, जबकि प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। कार्यालय बंद रहने के कारण शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति भी दर्ज नहीं हो सकी।निरीक्षण के दौरान सहायक शिक्षक अशोक कुमार, त्रिलोकी कुमार, रामेश्वर प्रसाद एवं रीता गुप्ता विद्यालय में मौजूद थे। वहीं प्रधानाध्यापक सचिन कुमार, सहायक शिक्षक आशीष कुमार वर्मा, दीपकधर द्विवेदी तथा निशा कुमारी श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले। सातवीं कक्षा की छात्रा प्रतिमा कुमारी ने बताया कि तीन शिक्षक पिछले एक सप्ताह से विद्यालय नहीं आ रहे हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि शुक्रवार को मध्यान्ह भोजन के दौरान बच्चों को पका हुआ अंडा देने के बजाय छुट्टी के समय कच्चा अंडा दिया जाता है, जो विभागीय नियमों के अनुरूप नहीं है। सहायक शिक्षक रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को प्रधानाध्यापक ने उनसे प्रभार पंजी पर हस्ताक्षर करा लिए, लेकिन कार्यालय की चाबी और विद्यालय के अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। इसके कारण शनिवार को कार्यालय बंद रहा और शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि बिना अभिलेख और चाबी के विद्यालय संचालन में काफी परेशानी हो रही है।#Bettiah #WestChamparan #Gaunaha #Matiaria #GovernmentSchool #BiharEducation #SchoolInspection #EducationNews #MidDayMeal #Teachers #BiharNews #HindiNews #BreakingNews #ViralNews #LatestNews

MORE NEWS

लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी।

सोमवारीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा।

सहयोग शिविर आवेदनों के निष्पादन, बाढ़ पूर्व तैयारी एवं स्वास्थ्य योजनाओं की हुई विशेष समीक्षा।

@IPRDBihar https://t.co/GFuX1cwa9M

लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी। सोमवारीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा। सहयोग शिविर आवेदनों के निष्पादन, बाढ़ पूर्व तैयारी एवं स्वास्थ्य योजनाओं की हुई विशेष समीक्षा। @IPRDBihar https://t.co/GFuX1cwa9M

West Champaran, Bihar | Jul 6, 2026

Bihar news : बेतिया के रामपुर मे हो रहे क्रिकेट टुर्नामेंट के फाइनल मैच मे इनरवा ने शिल्ड पर किया कब्जा। मैनाटाड़ प्रखंड के रामपुर हाईस्कूल मैदान पर जय मां सुगी भार क्रिकेट क्लब, थुकहां के तत्वावधान में आयोजित नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। फाइनल में इनरवा की टीम ने बेहरी को चार विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहरी की टीम इनरवा के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी और 16 ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 114 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इनरवा की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 13वें ओवर में ही छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इनरवा के शशी कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाने वाले रौशन कुमार को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आयोजक आकाश कुमार ने बताया कि जय मां सुगी भार क्रिकेट क्लब, थुकहां की ओर से आयोजित इस नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान में मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।#CricketTournament #FinalMatch #Innerwa #Behri #Rampur #Mainatand #WestChamparan #BiharCricket #KnockoutTournament #CricketChampion #ManOfTheMatch #ManOfTheSeries #LocalCricket #SportsNews #CricketFinal #JaiMaaSugiBharCricketClub #Thukhan #Bettiah #VillageCricket #Champions

Bettiah, West Champaran | Jul 6, 2026

Bihar news : दहेज के लिए हत्या का आरोप, विवाहिता का शव गन्ने के खेत से बरामद। पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के दुसाधी पट्टी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद दहेज हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान प्रमिला देवी (पति- मुकेश यादव) के रूप में हुई है। उसकी शादी वर्ष 2020 में हुई थी। मृतका के पिता कन्हैया यादव, निवासी मांगुरहा थाना लौरिया, ने आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह उनकी बेटी ने फोन कर बताया था कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। कुछ देर बाद उसकी मौत की सूचना मिली। परिजनों का आरोप है कि प्रमिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर चौतरवा थाना पुलिस और मायके पक्ष के लोगों ने कई घंटों तक खोजबीन की, जिसके बाद गन्ने के खेत से शव बरामद हुआ। घटना के बाद से सभी आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। मृतका के पिता ने सास मैना देवी, राधा यादव, बबीता देवी, राजेश यादव, किशोरी यादव और जितेंद्र यादव को नामजद आरोपित बनाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था और इस मामले को लेकर पहले पंचायत भी हो चुकी थी। एसडीपीओ निहार भूषण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। #Bagaha #WestChamparan #DowryDeath #BiharNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #BreakingNews #HindiNews