इनायतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम के दौरान कैटरिंग स्टाफ की एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुरुवार सुबह 7:40मिनट पर कुचेरा - शाहगंज मोड़ के पास से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। बताया जा रहा कि बाराबंकी जनपद से कैटरिंग का कार्य करने युवक व युवतियां आए थे।