सहरसा जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहरा में आज दिनांक 03 नवम्बर 2026 को 'पंचायत सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। इस जन-कल्याणकारी शिविर का विधिवत उद्घाटन सहरसा के जिलाधिकारी,श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) और पुलिस अधीक्षक, श्री विक्रम सिहाग (भा०पु०से०) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
जन-समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित इस सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए और सभी प्राप्त 50 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है। निष्पादित मामलों से संबंधित लाभार्थियों को मौके पर ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी श्री दीपेश कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, सत्तर कटैया को सभी जन कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं को आम जन तक सुलभ तरीके से पहुंचाने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले इन सहयोग शिविरों के प्रति आम लोगों में व्यापक जागरूकता और प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।
#CMSamrat
#samratchoudhary