बाढ़: गंगा नदी में डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Barh, Patna | Sep 8, 2026 खेलने के क्रम में एक 8 वर्षीय बच्ची मंगलवार को पैर फिसलने के कारण गंगा नदी में आई बाढ़ के पानी में डूब गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में लगभग 1 बजे लाया गया। मृतक बच्ची की पहचान बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना क्षेत्र मालपुर गांव निवासी साधना के रूप में की गई।