तेंदूखेड़ा: जबेरा में शिक्षक अजय सिंघई ने जन्मदिन पर नवोदय कोचिंग के बच्चों को वितरित की परीक्षा सामग्री
तेंदूखेड़ा । शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जबेरा के वरिष्ठ शिक्षक एवं राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित अजय कुमार सिंघई ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रविवार की शाम 5 बजे निःशुल्क नवोदय कोचिंग पहुंचकर विद्यार्थियों को परीक्षा सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अध्यापन भी कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।