नरपतगंज: भंगही वार्ड 3 में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय महिला की मौत, आरोपी पति गिरफ्तार
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भंगही पंचायत के वार्ड संख्या 3 भोरहर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय महिला का इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जबकि घटना के बाद आरोपी पति पर हत्या का प्राथमिकी दर्ज कराया गया है ।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।