नरपतगंज: बरहरा में आपसी विवाद के दौरान दो पक्षों में मारपीट, एक युवक गंभीर रूप से घायल, थाना में दिया आवेदन
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बरहरा पंचायत के वार्ड संख्या सात में आपसी विवाद में दो पक्षों में हुए मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।घटना के बाद परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया गया।जहा इलाज कराने के बाद नरपतगंज थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया गया।