नरपतगंज: गोरराहा वार्ड 8 में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, महिला हुई घायल, थाना में दिया आवेदन
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के गोरराहा वार्ड संख्या आठ में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट में महिला घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया गया। जहा इलाज करने के बाद नरपतगंज थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया।