पीरो: मनैनी छलका के पास पुलिस ने 380 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | Jul 29, 2026 हसन बजार थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मनैनी छलका के समीप से एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने बुधवार की सुबह 8:00 के करीब जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस गश्ती कर रही थी। इसी दौरान मनैनी छलका के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया।