बीना: बड़ी बजरिया में अतिक्रमण हटाने सुबह से पहुंची नगर पालिका की टीम, व्यापारियों में हड़कंप
Bina, Sagar | Dec 16, 2025 बड़ी बजरिया में मंगलवार सुबह से ही नगर पालिका प्रशासन की टीम मौजूद है। नगर पालिका के अधिकारी आरके कौरव के नेतृत्व में यह टीम अतिक्रमण हटाने के लिए सक्रिय है।पिछले कुछ दिनों से नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है, नगर पालिका की टीम सुबह से ही बजरिया क्षेत्र पहुंच गई और कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को हिदायत के साथ चेतावनी दी है।