बीना: शासकीय महिला शिक्षक के विरोध में युवाओं ने तहसील में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
Bina, Sagar | Dec 15, 2025 कुछ दिनों पहले ग्राम किर्रओद शासकीय स्कूल की एक शिक्षिका को लेकर खबर प्रकाशित हुई थी जिसमें यह खुलासा किया गया था की शासकीय शिक्षक रेत के अवैध कारोबार में संलिप्त हैं। और यह कारोबार स्कूल में रहकर ही संचालित कर रही थी। इसके विरोध में सोमवार को युवाओं ने एसडीएम के नाम तहसीलदार अंबर पंथी को ज्ञापन सोपा है और महिला शिक्षक को निलंबित करने की मांग की है।