बीना: खुरई रोड ओवरब्रिज से स्थानीय लोगों की बढ़ी मुश्किलें, अंडरब्रिज को लेकर रखी जा चुकी है मांग
#Jansamasya
Bina, Sagar | Dec 15, 2025 बीना में खुरई रोड पर बने ओवरब्रिज ने जहां एक तरफ रेलवे क्रॉसिंग की समस्या दूर की, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों के लिए नई परेशानियां खड़ी कर दी हैं। फाटक बंद होने और अंडरब्रिज न बनने से लोग भारी असुविधा झेल रहे हैं खुरई रोड पर ओवरब्रिज के निर्माण के बाद रेलवे फाटक को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया। लेकिन अंडरब्रिज का निर्माण नहीं किया गया।