गुमला: सोसो मोड़ के पास अज्ञात बस की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी, अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Jul 6, 2025 गुमला जिला अंतर्गत बिशनपुर प्रखंड के रहने वाले करमचंद मल्लार रविवार को दिन के 10 बजे अपने बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल सुरसांग जा रहा था जिस दौरान सोसो मोड़ के समीप एक अज्ञात बस में उसे टक्कर मार मौके से फरार हो गई। जिस वजह से उसके पैर में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है।