गुमला: जैरागी आवरा टोली में पोको जाडा नामक सांप युवती के पैर से लिपटा, बेहोश होने पर काटा
Gumla, Gumla | Jul 5, 2025 डुमरी प्रखंड के जैरागी आवरा टोली गांव में पोको जाड़ा नामक जहरीला सांप ने 28 वर्षीय युवती सोनिया खेस को डस लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी से उसे गुमला रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार को खेत में हल चला रहे अपने पिता के लिए खाना पहुंचाने जा रही थी। तभी रास्ते में अचानक एक जहरीला सांप उसके पैर में लिपटकर काट लिया।