गभाना: गभाना के श्री लक्ष्मीराज इंटर कालेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई PET की परीक्षा, 286 छात्र रहे अनुपस्थित
गभाना के श्री लक्ष्मीराज इंटर कालेज में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 960 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। दोनों पालियों में 674 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 286 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।