कटोरिया: कौवादह के पास एक कांवरिया की अचानक तबियत बिगड़ी, इलाज के दौरान हुई मौत
Katoria, Banka | Aug 20, 2026 सूईया थाना क्षेत्र के कांवरिया पथ स्थित कौवादह दांडी आश्रम के पास एक कांवरिया की अचानक तबियत बिगड़ गयी। जिनकी इलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में मौत हो गयी। गुरुवार को मौत की सूचना पाकर सूईया पुलिस सीएचसी पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की। जिसके बाद दोपहर करीब 2 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।