चिड़ावा: ओजटू के पास ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, मार्ग पर लगा जाम, पुलिस मौके पर पहुंची
चिड़ावा–झुंझुनूं मार्ग पर ओजटू के निकट एक ओवरलोड ट्रैक्टर–ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। ट्रॉली में अत्यधिक भार होने की वजह से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन उलटते ही सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। गुजरने वाले वाहन कई मिनट तक फंसे रहे। सूचना मिलते ही चिड़ावा पुलिस से एएसआई ओमप्रकाश नरूका मय जाब्ता मौके पर पहुंचे।