6 महीने पहले बनी सड़क, आज 1 फीट पानी में डूबी!
📍 गोविंदपुरा गली नंबर-1, ठंडी सड़क, रेमंड वाली गली, हल्द्वानी
स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क का निर्माण अभी करीब 6 महीने पहले ही हुआ था, लेकिन बारिश के बाद यहां करीब 1 फीट तक पानी जमा हो गया है। जलभराव से राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सवाल: आखिर नई बनी सड़क पर जलभराव की ऐसी स्थिति क्यों?