हरिद्वार: लालजीवाला में बनी अवैध झुग्गी-झोपड़ी में शराब बेचने वाला एक शराब तस्कर गिरफ्तार, देसी शराब के 65 पव्वे बरामद
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आज लालजीवाला स्थित अवैध झुग्गी-झोपड़ी से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राहुल है, जिसके कब्जे से देसी शराब के 65 पव्वे बरामद हुए हैं। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को पुलिस ने आज ही कोर्ट में पेश कर दिया है।