हरिद्वार: लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार ने रास्ते में स्कूटी सवार का एक्सीडेंट देखकर रोका काफिला, खुद मदद करने उतर पड़े उमेश कुमार
हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार अपनी विभिन्न कार्यशैली के कारण चर्चाओं का विषय बने रहते हैं। लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार ने अचानक एक स्कूटी पर सवार का एक्सीडेंट देखा। जिस पर उन्होंने तत्काल अपने अधीनस्थों को निर्देश देकर अपना काफिला रुकवाया और खुद ही मदद करने के लिए उतर पड़े। और घायल स्कूटी सवार को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई।