हरिद्वार: लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार अपना VIP काफिला छोड़ अचानक बस में हुए सवार, कार्यक्रम में देरी का बताया कारण, चौंके यात्री
लोकसभा प्रत्याशी और खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार अपने किसी निर्धारित कार्यक्रम में देरी के कारण शामिल नहीं हो पाए। इसके बाद भगवानपुर क्षेत्र में लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार एक बस में सवार हो गए। इस दौरान बस में सवार यात्री उन्हें साधारण रूप में देखकर अचानक चौंक पड़े। बस में सवार उमेश कुमार से यात्रियों ने चर्चा की और भारी चुनावी समर्थन का ऐलान किया।